🔥 ट्रेंडिंग जनता फरियाद लेकर भटके, तहसील अमेठी में... सोशल मीडिया ने भारतीय राजनीति को नया र... दिल्ली में दिवाली की पूर्व संध्या पर ध... केएल राहुल ने महिला अधिकारी को दिया आश... विनय शंकर जैसवाल ने रास्रा के गांधी पा... भारत ने 3रे ODI में मोहम्मद सिराज को च...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सपेरा बस्ती में गरीब बच्चों के साथ दिवाली समारोह, मिठाई- कपड़े- पटाखे वितरित

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 08 नव. 2026, 05:57 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगापुर सिटी की सपेरा बस्ती में विद्या भारती केंद्र में दीप प्रज्ज्वलित कर, गरीब बच्चों को मिठाई, कपड़े और पटाखे वितरित कर दिवाली का उत्सव मनाया गया।

गंगापुर सिटी की सपेरा बस्ती में आज विद्या भारती केंद्र में दीप प्रज्ज्वलित कर, गरीब बच्चों के साथ दिवाली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदू रत्न राहुल गोयल समाजसेवी तथा कई मित्र बंधुओं ने किया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को मिठाई, कपड़े और पटाखे वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खिली खुशी ने पूरे माहौल को दिवाली की खुशियों से भर दिया।

इस अवसर पर हिंदू रत्न राहुल गोयल ने बताया कि दीपावली भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है और यह अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश दिया।

गोविंद गुप्ता, नारायण महावर, गिर्राज शर्मा, भगवान सहाय बैरवा, मोहित गोयल, तथा विद्या भारती केंद्र की संचालिका श्रीमती नसीबा कुमारी सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय श्री राम, हर हर महादेव” का नारा लगाते हुए समारोह का समापन किया।
📲Get App