🔥 TRENDING સુરત ગ્રામ્ય ટ્રાફિક શાખાના ASI અને ખા... mathurabarsana गाली में भी अमृत सा सुख... Rameez Ahmed Named Sub‑Editor of Jammu... Vehicle Rolls Down Hill in Reasi, Woma... DGP Nalin Prabhat Highlights Martyrs'... BJP’s Nitin Nabin Calls for Youth Reor...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
International

स्पेन में बुधवार, 28 अक्टूबर को भीषण रेल हादसा हुआ

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 29 Oct 2026, 05:12 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
स्पेन में बुधवार, 28 अक्टूबर को भीषण रेल हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ये घटना यूरोप के आधुनिक इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है।

स्पेन में 9 महीने पहले भी हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। वहीं फिर एक बार हुए इस भयानक हादसे से लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ फूट गया है।

हादसे के बाद हजारों लोग प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

स्पेनिश प्रसारक TVE की रिपोर्ट के मुताबिक, रात भर में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में परिवहन मंत्रालय की इमारत के बाहर करीब 1,500 लोग जमा हो गए और मंत्रियों को पद से हटाने की मांग करने लगे।

खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर बोतलें और फ्लेयर्स (आतिशबाजी) फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल, किसी के घायल होने या किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

स्पेन में हो रहे प्रदर्शनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें देखी जा सकती हैं। प्रदर्शनकारी इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि प्रशासन ने इस हादसे को कैसे संभाला।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर भी दिखे, जिन पर लिखा था, 'CRIMINALES ABAJO EL REGIMEN DEL 78 (अपराधी, 78 की व्यवस्था खत्म करो)।'

राजधानी में जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की, तो उन्होंने 'ऑस्कर पुएंते (मौत का मंत्री)' के नारे भी लगाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन में आज रेल चालकों के भी हड़ताल पर जाने की आशंका है। स्पेनिश यूनियन ऑफ रेलवे ड्राइवर्स (SEMAF) का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन रेलवे सुरक्षा के बचाव के लिए किया जा रहा है।

#Spain #TrainAccident
📲Get App