🔥 TRENDING India Confirms Petrol Meets E‑20 Ethan... Man accused of killing wife in Nalasop... MEA labels social media post on India'... Wolf scene featuring Ravi Dubey, Sai P... India Inc Boosts After‑Work Fitness as... Vijay Sethupathi Makes History as Firs...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुपौल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: 10,000 नए आवेदन लक्ष्य के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन पर चर्चा

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 08 Nov 2026, 06:10 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुपौल के जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन हेतु 10,000 नए आवेदन लक्ष्य के साथ बैठक का आयोजन किया।

आज दिनांक 07.11.2026 को सुपौल के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार के अध्यक्षता में "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" के अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री आलोक कुमार रंजन (सुपौल), श्री धनन्जय कुमार सिंह (राघोपुर), सहायक विद्युत अभियंता श्री आशुतोष कुमार शर्मा (सुपौल) तथा जिले के अन्य सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को 125 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं से सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए और नवम्बर 2026 में कम से कम 10,000 नए आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये पंचायतों के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से समन्वय स्थापित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भेंडर चयन एवं सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन में शतप्रतिशत वृद्धि हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चयनित भेंडरों के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारी समय-समय पर बैठक करके ऋण प्राप्ति हेतु बैंक तक पहुँचाएँ। बैंक प्रबंधकों के साथ समन्वय कर ऋण वितरण कार्य में वृद्धि के लिए भी आदेश दिया गया।

आवेदन प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड, उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण एवं छत स्वामित्व प्रमाण पत्र (स्वअभिप्रमाणित भी हो सकता है) के साथ ऑनलाइन वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in, प्ले स्टोर पर उपलब्ध बिहार एप्प तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मोबाइल एप्प के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। 5.75% ब्याज दर पर बैंक ऋण तथा 01 KW के सौर ऊर्जा संयंत्र पर 40,000/-, 02 KW पर 80,000/-, 03 KW एवं उससे अधिक पर 98,000/- तक के अनुदान की जानकारी भी उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने आगामी दिवाली व छठ के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया और छठ घाटों के आस-पास विद्युत संरचनाओं को सुव्यवस्थित करने के लिये निरीक्षण का आदेश दिया। 24x7 फ्यूज कॉल सेंटर तथा सोलर संयंत्र अधिष्ठापन के लिए दूरभाष संख्याएँ 9264456424, 903163382, 9031007118 तथा गठित कंट्रोल रूम को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया।
📲Get App