Crime
सुपौल के नया नगर वार्ड 14 में भीषण चोरी
सुपौल शहर के नया नगर वार्ड नंबर 14में भीषण चोरी पुलिस जांच में जुटी
सुपौल से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
सुपौल के नया नगर वार्ड 14 में भीषण चोरी, करीब 4 लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ; नगर भगवान की पीतल की मूर्ति भी ले गए
सुपौल। शहर के नया नगर वार्ड नंबर-14 में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में महंगे कपड़े, साड़ियां, जेवरात, नगद रुपये सहित घर में पूजा स्थल पर रखी भगवान की पीतल की मूर्ति भी चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि कृष्ण मोहन झा के घर में यह चोरी हुई है। उनके पुत्र गुलशन कुमार झा ने घटना की जानकारी दी। गुलशन कुमार के अनुसार, चोरों ने सिर्फ एक कमरे को नहीं, बल्कि पूरे मकान में रखे सामान को खंगाल दिया। घर के अलग-अलग हिस्सों में रखे कीमती सामान को चोरों ने निशाना बनाया।
जानकारी के मुताबिक, बभनी वार्ड नंबर 4 निवासी कृष्ण मोहन झा पिछले करीब दो वर्षों से सुपौल शहर के नया नगर वार्ड-14 में मकान बनाकर किराया पर और अपने रहते थे हर वर्ष पर्व-त्योहार के मौके पर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चला जाता है। इसी क्रम में अष्टमी पूजा के दिन किराएदार पवन कुमार झा साहित्य सभी किराएदार पूरे परिवार के साथ गांव चले गए थे।
घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय मकान का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली और महंगे कपड़े, साड़ियां, जेवरात, नगद रुपये सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने घर के पूजा स्थल को भी नहीं छोड़ा और वहां रखी भगवान की पीतल की मूर्ति तक चोरी कर ली। परिवार जब वापस घर लौटा तो घर का सामान बिखरा देखकर चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल, एक बंद मकान को निशाना बनाकर हुई इस बड़ी चोरी ने नया नगर वार्ड-14 के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।