Local
सुपौल: जरौली गाँव में नवरात्रि के चौथे दिन भव्य कीर्तन-भजन संध्या का आयोजन
सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड के जरौली गाँव में माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के चौथे दिन कलाकारों द्वारा शानदार भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत रतौली पंचायत के जरौली गाँव, वार्ड नंबर 17 स्थित माँ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नवरात्रि के चौथे दिन एक भव्य कीर्तन-भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम में दूर-दूर से पधारे कलाकार सोनू झा एवं सागर झा ने अपनी मधुर गायकी और भजनों से उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान माँ भगवती के चरणों में श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से भजन-कीर्तन का आनंद लिया। पूरा वातावरण माँ दुर्गा की भक्ति, श्रद्धा और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और हृदय में माँ भगवती के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने माँ भगवती से सभी ग्रामवासियों पर कृपा बनाए रखने और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।