🔥 TRENDING തൃശൂരിൽ സി ഐ ടി യു ഒക്യൂപൈഡ്‌ ഡൽഹി പ്ര... क्या जावद गांव का विकास होगा अब ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿਖੇ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ,... Toll ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਹੀ ਆਵੇਗਾ SMS, ਕੀਤੀ ਇਹ ਗਲ... Cyclone Akvan Approaches: Heavy Rain E... Cyclone Akvan Intensifies Ahead of Eas...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीओ शाहबाद देवकीनंदन ने किया थाना शाहबाद का त्रैमासिक निरीक्षण, चौकीदारों को बांटे गए कंबल, लाठी व धोती

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 18 Nov 2026, 07:26 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चौकीदारों को रात्रि गस्त बढ़ाने पर दिया जोर

सीओ शाहबाद देवकीनंदन ने किया थाना शाहबाद का त्रैमासिक निरीक्षण, चौकीदारों को बांटे गए कंबल, लाठी व धोती

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहबाद, रामपुर
मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकीनंदन ने थाना शाहबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ग्राम चौकीदारों को एकत्रित किया गया।
​निरीक्षण के दौरान सीओ देवकीनंदन ने चौकीदारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, सुरक्षा के लिए लाठी (डंडे) तथा दो-दो मर्दानी धोती का वितरण किया। साथ ही, उन्हें क्षेत्र की सूचना, अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों को संकलित करने के लिए प्रेरित किया गया।
​रात्रि गश्त बढ़ाने और सतर्क रहने के निर्देश
सीओ ने सभी चौकीदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गांवों में रात्रि गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तुरंत थाने को दें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांव की सुरक्षा व्यवस्था में चौकीदारों की भूमिका सबसे अहम होती है।
​बैठक में उपस्थित सभी चौकीदारों ने सीओ के इन निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर जय प्रकाश और उप निरीक्षक रोहित कुमार आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App