🔥 ट्रेंडिंग YSRCP ने कहा पञ्चायत चुनावों में हिंसा... कांग्रेस ने सीमा निर्धारण का विरोध किय... पीएम मोदी ने भूपेन हज़ारिका को 'आसाम क... यूट्यूबर भुवन बाम पर गुजरात विश्वविद्य... गुजरात में '9 महीने गर्भवती' मजाक पर भ... સાબરકાંઠા: પોશીના પોલીસે 8 મહિના નાસતા...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सोनाहातू में जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति की मौत

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 नव. 2026, 10:23 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सोनाहातू में जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति की मौत*

सोनाहातू थाना क्षेत्र के हेसाडीह जंगल में रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमाड़ के सुमानडांढी निवासी राजेंद्र सिंह मुंडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह मुंडा नरसिंह लोवाडीह से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल में अचानक उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। जान बचाने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सोनाहातू पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
📲Get App