🔥 TRENDING રાયગઢના દિવેઆગર બીચ પર કરુણ ઘટના: પુણે... ग्वालियर में 3 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल... ન્યૂ મેઘદૂત વિદ્યા વિહાર હાયર સેકન્ડરી... स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, सेवा... मुरैना: फर्जी अंकसूची से डाक विभाग में... Ujjain police arrest ‘Mohammad’ Deepak...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

समय के साथ बदल रहा उरई रेलवे स्टेशन, बढ़ी सुविधाएं और बदला स्वरूप

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 09:10 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्टेशन के बाहर लगी ट्रेनों की समय सारणी व नाम प्लेट, विशाल तिरंगे और नए गेट ने बढ़ाई खूबसूरती

जालौन - उरई रेलवे स्टेशन अब समय के साथ बदलता हुआ नजर आ रहा है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के बेहतर स्वरूप को लेकर कई व्यवस्थाएं दिखाई देने लगी हैं। स्टेशन के बाहर ट्रेनों के नाम और समय सारणी दर्शाने वाली प्लेट लगाई गई है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सके। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में विशाल तिरंगा भी लगाया गया है, जो स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ देशभक्ति का संदेश दे रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। वहीं स्टेशन पर आने-जाने के लिए विशाल गेट बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही को बेहतर और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। उरई रेलवे स्टेशन कानपुर-झांसी रेल लाइन पर स्थित है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 3 पर भी यात्रियों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। स्टेशन के बदलते स्वरूप को देखकर यात्रियों में भी सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद नजर आ रही है।
📲Get App