सोमवार को नाचना की जनता चुनेगी गांव की सरकार, 'सामान्य महिला' सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार

नाचना (जैसलमेर) | संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार, 16 नवंबर को नाचना की जनता अपने गांव की सरकार चुनेगी। सरपंच पद के लिए इस बार नाचना ग्राम पंचायत की सीट 'सामान्य महिला' वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव को लेकर गांव में सियासी पारा चरम पर है और अब तक की राजनीतिक हलचल के बीच चार महिला उम्मीदवारों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, जिससे यहां मुकाबला बेहद रोचक और चतुष्कोणीय होने के संकेत मिल रहे हैं।
4,757 मतदाता तय करेंगे गांव की कमान
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नाचना पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नाचना के 15 वार्डों में कुल 4,757 मतदाता (2,540 पुरुष और 2,217 महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना में कुल 5 मतदान केंद्र (बूथ संख्या 24 से 28) बनाए गए हैं।
चौपालों पर सियासी चर्चा, विकास मुख्य मुद्दा
सामान्य महिला सीट होने के कारण हर वर्ग की नजरें इस चुनाव पर टिकी हैं। चारों संभावित दावेदारों के समर्थक गांव के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में जनसंपर्क तेज कर चुके हैं। गांव की चौपालों और नुक्कड़ों पर पेयजल, सड़क, सफाई और मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार को नाचना के मतदाता किस महिला प्रत्याशी के सिर पर गांव की चौधराहट का ताज सजाते हैं।