अपराध
समस्तीपुर पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया
समस्तीपुर जिला के बगरा थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के एन एच28 पर स्थित राज ढाबा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से 199कार्टुन विदेशी शराब को बरामद किया
समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
समस्तीपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, सड़े-गले केले के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब
समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर राज ढाबा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब के कार्टूनों को सड़े-गले केले से ढककर रखा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 स्थित राज ढाबा के समीप सड़क किनारे एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन खड़ी मिली। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर WB.39G 8025 बताया गया है। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें सड़े-गले केलों से ढककर रखे गए विदेशी शराब के कार्टून बरामद हुए।
तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से कुल 199 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1755.360 लीटर बताई गई है। जब्त शराब OLD STABBIt ब्रांड की बताई गई है। शराब की विभिन्न मात्रा के दो बैच/मात्रा विवरण 375ml एवं 180ml भी सामने आए हैं।
इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज किए जाने की संभावना है। पुलिस द्वारा जब्त शराब एवं वाहन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में लिया गया है।
तलाशी एवं छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार पासवान ने किया। मामले में वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुसंधान के उपरांत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले में आगे की जांच के दौरान शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका खुलासा होने की उम्मीद है।