🔥 ट्रेंडिंग अमेरिकी मध्य-चुनाव में डेमोक्रेट्स की... विदेश सचिव मिस्री ने नेपाली नेताओं से... मुस्सूरी में स्थानीय व्यक्ति ने विदेशी... सोरेंग, सिक्किम को पीएमएमएसवाई के तहत... प्रियांका गांधी ने यूपी चुनाव रणनीति औ... इटानगर में शटडाउन, दफ्तर खुलें लेकिन द...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र से दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 नव. 2026, 08:16 AM 👁 45
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर 2हथियार और 4जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर जिला पुलिस द्वारा सरायरंजन थाना क्षेत्र में अन्र्तगत 02 अवैध आग्नेयास्त्र एवं 04 जिंदा कारतूस के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

शाकिब रहमान समस्तीपुर

तकनिकी मानवीय सूचना मिली कि सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर बुजुर्ग चौक के पास अमरजीत पुरी के चाय दुकान पर कुछ पेशेवर अपराधकर्मी अवैध हथियार खरीद बिक्री करने के लिए अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एकत्रित हुए है। आसूचना के तत्काल सत्यापन वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया गया।
आसूचना संग्रह करते हुए थाना अध्यक्ष सरायरंजन थाना के द्वारा एकत्रित स्थान पर पहुँचकर गिरफ्तारी बरामदगी हेतु घेराबंदी कर 02 अपराधकर्मी को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है, इनलोगों के द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है और अवैध आग्नेयास्त्र के खरीद बिक्री करने हेतु एकत्रित होने तथा पुलिस की गाड़ी देखकर खरीदार को भाग जाने की बात बतायी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से खरीद बिक्री करने के लिए लाया गया 02 देशी पिस्तौल एवं 04 जिंदा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इनका अपराधिक इतिहास सीमावर्ती थाना से पता लगाया जा रहा है। अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।
📲Get App