🔥 ट्रेंडिंग નવરાત્રી દરમિયાન કડી પંથકમાં વીજળી કાપ... मुंगेली: लिलवाकपा बाईपास पर बस पलटी, क... झारखंड ने केरल के साथ रंजि ट्रॉफी ओपनर... झारखंड कांग्रेस ने विरोधी सोरेन टिप्पण... भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेप... રાજ્ય સરકાર દ્વારા ૩૦ નવેમ્બર સુધીમાં...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

सुमेरपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से बाबा गांव के वरदाराम चौधरी को कांग्रेस से टिकट मिलने पर ग्रामीणों ने की स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Prakash Kumar 🗓 14 अक्टू. 2026, 11:22 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुमेरपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस द्वारा वरदाराम चौधरी को टिकट दिए जाने पर बाबा गांव के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सुमेरपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस पार्टी ने वरदाराम चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद बाबा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वरदाराम चौधरी के टिकट फाइनल होते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ चौधरी का अभिनंदन किया और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि वरदाराम चौधरी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और उनके नेतृत्व में वार्ड नंबर 17 का चहुंमुखी विकास होगा।
📲Get App