समर्पण और सहयोग की मिसाल, बुजुर्ग एवं विशेष योग्यजन मतदाताओं की मदद कर रहे स्काउट गाइड वॉलेंटियर
आनंदपुर कालू (ब्यावर)। पंचायतीराज आम चुनाव के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में समर्पण और सहयोग की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। मतदान केंद्रों पर स्कूल के छात्र एवं स्काउट गाइड के वॉलेंटियर विशेष योग्यजन और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान करने में सहायता कर रहे हैं।
वॉलेंटियर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और मतदान प्रक्रिया में सहयोग देकर उनके लिए मतदान को सुगम एवं सुविधाजनक बना रहे हैं। युवाओं का यह सेवा भाव लोकतंत्र की मजबूती और समावेशी मतदान का संदेश दे रहा है।
हर मत महत्वपूर्ण, हर मतदाता सम्मानित।