🔥 TRENDING ਗੋਆ ਦਾ ਹਵਾਈ ਸਫ਼ਰ ਸਸਤਾ! ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਘਟਾਇਆ... આજરોજ માંડવી તાલુકાના ભૈરૈયા પાટિયા પા... मईा जी का विसर्जन स्थानीय स्तर पर किया... जैसार में उभरता जनशैलाब: परिवर्तन की द... रतलाम के गाँव धराड़ में कुएँ में मिली... Explosion Rocks Firecracker Factory in...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

स्मैक के साथ चार लोग गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Oct 2026, 08:24 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहादुरपुर पुलिस ने 528ग्राम स्मैक जैसे नशीले पदार्थ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना में स्मैक के कारोबार का खुलासा, 528 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; चार गिरफ्तार


पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर कथित स्मैक कारोबार का खुलासा किया है। न्यू अजीमाबाद कॉलोनी के सेक्टर-ए में इधर का गेट नंबर-7 के पास एक कमरे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 528 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चुन्नू उर्फ आसिफ, सोनू कुमार, धीरज कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 16,750 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पटना सिटी की एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के कथित कारोबार को लेकर जांच तेज होने की संभावना है।
📲Get App