🔥 ट्रेंडिंग सीहोर के पास चाँदबढ़ में ट्रक पलटने से... पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल અમરેલીની કોલેજ ઓફ નેચરલ ફાર્મિંગ ખાતે... Parivar ka hathode se kata gala गुजरात ने 90% रूफटॉप सोलर लक्ष्य पूरा... कर्नाटक सरकार ने आधे हेलमेट बिक्री पर...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

समाजवादी पार्टी को बांसडीह में जीत के लिये रणजीत चौधरी को टिकट

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 03 नव. 2026, 07:35 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसडीह विधानसभा में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष से रणजीत चौधरी को टिकट देने का अनुरोध

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से विनम्र निवेदन। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को बांसडीह सीट बचानी है और भाजपा को पराजित करना है, अतः प्रत्याशी चयन में गंभीरता और दूरदर्शिता आवश्यक है।

बांसडीह में स्वर्गीय श्री रामगोविंद चौधरी के सुपुत्र श्री रणजीत चौधरी को मजबूत और प्रभावशाली प्रत्याशी माना जाता है, जो भाजपा की प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देकर जीत सुनिश्चित कर सकते हैं।

पार्टी नेतृत्व को नए-नए चेहरों और अवसरवादी नेताओं से सावधान रहना चाहिए, जिनकी निष्ठा और राजनीतिक प्रतिबद्धता का आकलन आवश्यक है। टिकट न मिलने पर कुछ नेता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की ओर रुख कर सकते हैं।

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी का बांसडीह की जनता के बीच वर्षों का राजनीतिक अनुभव, संघर्ष और विश्वास रहा है। उनके विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर रणजीत चौधरी को मिलना चाहिए।

अतः माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह है कि बांसडीह विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों और जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए रणजीत चौधरी के नाम पर गंभीरता से विचार करें।
📲Get App