🔥 TRENDING यूपी में 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर... Guru Randhawa says ‘2 Eyes’ delves int... Curry’s ‘Suprabhatha’ EP Marks Breakth... Tuem EMC to Receive Rs 140 Crore Conve... Chodankar slams GFP‑AAP alliance as re... India gets e‑visa to Belarus as Minsk...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

समाजहित में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीमा को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 04:44 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जल्द ही लखनऊ नगर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की घोषणा

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के लखनऊ स्थित कार्यालय में समाजहित एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीमा को संगठन की ओर से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू बाजपेई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि सीमा द्वारा समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य संगठन के लिए प्रेरणादायी हैं। संगठन परिवार उनके प्रयासों की हृदय से प्रशंसा करता है।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सीमा को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में लखनऊ नगर से महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी। संगठन की ओर से श्रीमती सीमा जी को सम्मानित किए जाने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल सामाजिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

“सेवा ही संकल्प • समाजहित ही उद्देश्य • संगठन ही शक्ति” नमो नमो जय श्री राम
📲Get App