🔥 TRENDING Jharkhand Bus Operators Add Routes Ami... Elephant Deaths Surge in West Singhbhu... India's Services Sector Growth Hits Fo... बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हा... દિવાળી અવકાશમાં તલોદ માર્કેટ યાર્ડ અને... Tiger 'Doors Rani' Rescued After 100‑k...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

समग्र शिक्षा अभियान की डी पी ओ के चार ठिकानों पर ई ओ यू विभाग कि छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 11:00 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किशनगंज कि समग्र शिक्षा विभाग कि कार्यक्रम पदाधिकारी के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध विभाग कि चार ठिकानों पर छापेमारी

किशनगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भ्रष्टाचार पर EOU का एक और बड़ा प्रहार: समग्र शिक्षा अभियान की DPO रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

किशनगंज में किराए के मकान स्थित आवास से लेकर शिक्षा विभाग के चेंबर (कार्यालय) तक पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के किशनगंज स्थित ठिकानों के अलावा पड़ोसी जिले कटिहार के 2 स्थानों पर एक साथ चल रही रेड।

किशनगंज बिहार के सीमांचल इलाके में भ्रष्ट लोक सेवकों और बेनामी संपत्ति के सिंडिकेट के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का महा-अभियान लगातार जारी है। पूर्व में पुलिस महकमे के दो बड़े अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद अब जिले का शिक्षा विभाग EOU के सीधे राडार पर आ गया है।

मंगलवार को विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद EOU की विशेष टीमों ने किशनगंज में तैनात समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के कुल चार ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। इस बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक से जिले के प्रशासनिक गलियारे और शिक्षा महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

किशनगंज में किराए के मकान और शिक्षा विभाग के कार्यालय को टीम ने घेरा

आर्थिक अपराध इकाई की एक विशेष टीम ने आज सुबह तड़के किशनगंज में डीपीओ रूबी कुमारी के किराए के मकान (स्थित आवास) पर धमक दी। इसके साथ ही EOU की दूसरी टीम उनके शिक्षा विभाग स्थित समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय (चेंबर) भी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस बल के कड़े पहरे के बीच किराए के मकान और दफ्तर दोनों जगहों को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। टीम के अधिकारी दफ्तर और घर के अंदर मौजूद महत्वपूर्ण फाइलों, बैंक पासबुक, निवेश से जुड़े कागजातों और कंप्यूटर व अन्य डिजिटल गैजेट्स की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं।

कटिहार में भी दो ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन

किशनगंज में चल रही इस महा-कार्रवाई के तार पड़ोसी जिले कटिहार से भी सीधे जुड़े हुए हैं। प्राप्त इनपुट के अनुसार रूबी कुमारी के कटिहार स्थित घर और अन्य ठिकानों को मिलाकर कुल दो स्थानों पर EOU की अन्य टीमें समानांतर रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए चारों ठिकानों पर बाहरी लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वैध आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

आर्थिक अपराध इकाई की टीम का कहना है कि डीपीओ रूबी कुमारी के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर और सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता बरतकर अकूत कमाई करने की गुप्त और पुख्ता शिकायतें मिल रही थीं। EOU द्वारा की गई गोपनीय प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उनके पास अपनी वैध और घोषित आय से लगभग 80 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्ति मौजूद है। इसी आधार पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल चारों ठिकानों पर संपत्तियों, कीमती जमीनों के डीड, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
📲Get App