🔥 ट्रेंडिंग बाजार में नकली 500 रुपये का नोट मिला ಬೆಂಗಳೂರು ಅಂತರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ವಿಮಾನ ನಿಲ್ದಾಣದ ಟ... ಹಂಪಿ ಮತ್ತು ಬೇಲೂರು-ಹಳೇಬೀಡು ವಾಸ್ತುಶಿಲ್ಪಗ... शुक्रवार परेड में ट्रैकर श्वान का शानद... ಹೊಸ ವಂದೇ ಭಾರತ್ ಎಕ್ಸ್‌ಪ್ರೆಸ್ ರೈಲುಗಳ ಪ್ರ... ಬೇಂಗಲೂರಿನ 20 ವಲಯಗಳಲ್ಲಿ ಹೊಸ ಇ-ತ್ಯಾಜ್ಯ ಮ...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सलैया बॉर्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक का आकस्मिक निरीक्षण, चेकिंग व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 नव. 2026, 01:55 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बॉर्डर पर अवैध शराब, मादक पदार्थों और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस अलर्ट, CCTV निगरानी और रात्रि चेकिंग बढ़ाने के निर्देश

जालौन। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा स्थित सलैया बॉर्डर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और चेकिंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, बैरियर एवं चेक पोस्ट की व्यवस्था, रजिस्टरों के रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा आवागमन करने वाले वाहनों की चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर से अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध शस्त्रों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जाए। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार करने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने तथा रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की बात कही।
📲Get App