🔥 ट्रेंडिंग जालना जिल्ह्यात खुनांचे सत्र सुरूच! जोकीहाट के बारा इस्टेमरारा गांव में मा... ધાંગધ્રા તાલુકા પોલીસે સંસ્કાર ધામ ગુર... ਕੈਨਰਾ ਬੈਂਕ ਨੂੰ 212 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੂਨਾ,... संकुल कुमार बने भारतीय किसान यूनियन (अ... मुख्यमंत्री ने निघासन के डॉ भीम राव अम...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सालोदा आरओबी की रोड लाइट चालू कराने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 24 अक्टू. 2026, 08:58 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी | सालोदा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर बंद पड़ी रोड लाइट चालू कराने के लिए उप जिला कलेक्टर विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि वार्ड 45 के पार्षद विकास ठेकला ने इस संबंध में परिवाद प्रस्तुत कर रोड लाइट चालू कराने की मांग की थी। परिवाद पर संज्ञान लेते हुए उप जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शिकायत में वर्णित तथ्यों की नियमानुसार जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में कार्रवाई पूरी कर परिवादी को अवगत कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट उप जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाने के लिए कहा है।
📲Get App