🔥 ट्रेंडिंग संजु सैमसन की माँ ने केरल परिवार को पू... ईरान में फँसे भारतीय नाविक को इमरजेंसी... केरल ने सार्वजनिक शिकायत निवारण के लिए... न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत का 89 रन, ती... इंदौर में जीतू पटवारी ने दिव्यांग बच्च... एसटी बस में स्कूल बैग में गोवा शराब ले...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सुल्तानपुर में बीएससी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 13 नव. 2026, 11:22 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
🚨

20 वर्षीय आयुषी सिंह का शव कमरे में लटका मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जांच में जुटी।

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुर इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के मकान में रह रही बीएससी द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा आयुषी सिंह का शव कमरे में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, आयुषी वलीपुर में सभाराज वर्मा के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर छात्रा का शव कमरे में लटका दिखाई दिया। इसके बाद मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी गई।

बताया गया कि छात्रा मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के सुखपाल नगर की रहने वाली थी। वह पढ़ाई के सिलसिले में सुल्तानपुर में अपने ननिहाल आई हुई थी। दीपावली पर घर जाने के बाद वह दो दिन पहले ही वापस लौटी थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

इस घटना ने एक बार फिर इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
📲Get App