🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद (युवा... थाने में जाल में फँसी 7 फुट लंबी चूहा... उद्धव ठाकरे के 'रेजिम चेंज' बयान पर दे... अलास्का के ठंडे पहाड़ों में 50 घंटे तक... सीएम योगी ने कहा, महिलाओं की कार्यशक्त... उत्त प्रदेश में अगले हफ्ते तक बारिश नह...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सलेमपुर में दशहरा मेले के पंडालों पर पुलिस ने अग्निकांड से बचाव हेतु अलर्ट जारी

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 18 अक्टू. 2026, 03:20 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, पानी, बालू और अग्निशमन सिलेंडर रखने के साथ डीजे की आवाज कम रखने पर दिया जोर

सलेमपुर (देवरिया)। दशहरा मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सलेमपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पंडालों में जनसुरक्षा से जुड़े इंतजामों का निरीक्षण करते हुए आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक ने आयोजकों को संभावित अग्निकांड से बचाव के लिए पंडालों में पानी, बालू और अग्निशमन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दशहरा मेले के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने पंडाल आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की हिदायत दी। इसके साथ ही मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप कम रखने पर भी जोर दिया।

पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही निगरानी का उद्देश्य दशहरा मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस ने आयोजकों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।
📲Get App