शिक्षा
सलेमपुर में दिखी भविष्य की तकनीक की झलक, एआई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
किताबों से आगे बढ़कर तकनीक की उड़ान, एआई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दूसरी पसंद
सलेमपुर नगर स्थित एक निजी विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर एआई आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए तकनीकी मॉडलों एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, शिक्षक एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य बीके शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक अभिनव नाथ तिवारी ने मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं, विद्यालय की एक छात्रा ने पेंसिल से उनका सुंदर चित्र बनाकर भेंट किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। अन्य अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली, उसकी उपयोगिता तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, एआई आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने एआई के फायदे, उपयोगिता और संभावित नुकसान को लेकर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक शिक्षा को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मनोरंजन किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक का ज्ञान भी बेहद आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विद्यार्थियों के लिए सीखने और नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है, हालांकि इसका उपयोग विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरएल अकादमी के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामरतन मद्धेशिया, सुधाकर गुप्त, श्यामदेव यादव सहित तहसील क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।