🔥 ट्रेंडिंग केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवा... फ़्रांस में 1,800 प्रदर्शनकारियों को ह... हिमालया बेबीकेयर ने लॉन्च किया ‘पहला न... राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और गोवा सरका... हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 187 सेक्शन‑... तुषार देशपांडे की चमक, मुंबई को हिमाचल...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

सलेमपुर में गंगा आरती से भक्तिमय माहौल, भारी भीड़ उमड़ी

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 18 अक्टू. 2026, 09:32 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सलेमपुर में आयोजित गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को आकर्षित कर भक्तिमय वातावरण और भारी भीड़ उत्पन्न की।

सलेमपुर (देवरिया)। तहसील रोड स्थित मूर्ति नंबर-1 पर गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा आरती देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद प्रदीप यादव सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

गंगा आरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीपों की रोशनी और आरती के भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
📲Get App