🔥 TRENDING केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवा... France detains 1,800 protesters, says... Himalaya BabyCare Launches ‘First Bath... Rahul Gandhi accuses Election Commissi... Himachal Pradesh High Court probes 187... Tushar Deshpande's Brilliance Powers M...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सलेमपुर में गंगा आरती से भक्तिमय माहौल, भारी भीड़ उमड़ी

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 18 Oct 2026, 09:32 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सलेमपुर में आयोजित गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को आकर्षित कर भक्तिमय वातावरण और भारी भीड़ उत्पन्न की।

सलेमपुर (देवरिया)। तहसील रोड स्थित मूर्ति नंबर-1 पर गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा आरती देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद प्रदीप यादव सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

गंगा आरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीपों की रोशनी और आरती के भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
📲Get App