🔥 ट्रेंडिंग ग्राम पंचायत ने धनराशि की जानकारी न दे... ग्राम मालवन में भगवान टंट्या मामा जी क... रनबीर कपूर की ‘रामायण’ ने दिन 18 पर वि... चौकी केशवाही पुलिस द्वारा ईनामी फरार आ... मारुति सुज़ुकी इंडिया ने लागत दबाव के... नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत क...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल लोगों से IG झांसी आकाश कुलहरि ने की मुलाकात, जाना हालचाल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 नव. 2026, 07:52 AM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घायलों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश, IG ने चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी

झांसी/उरई। जनपद जालौन के थाना कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत सिलेंडर फटने की घटना में घायल हुए व्यक्तियों का हाल जानने के लिए IG झांसी आकाश कुलहरि झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान IG आकाश कुलहरि ने उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। IG झांसी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
📲Get App