🔥 TRENDING Delhi Nursery Admissions 2027: Applica... Bihar CM Samrat Chaudhary inaugurates... Bihar's Mahabodhi Temple to Issue ID C... Mahakaleshwar Temple Witnesses Night R... Nagaur Police Arrest Main Accused Sona... चक्रवात और तूफान से उत्पन्न स्थिति
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल लोगों से IG झांसी आकाश कुलहरि ने की मुलाकात, जाना हालचाल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 07:52 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घायलों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश, IG ने चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी

झांसी/उरई। जनपद जालौन के थाना कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत सिलेंडर फटने की घटना में घायल हुए व्यक्तियों का हाल जानने के लिए IG झांसी आकाश कुलहरि झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान IG आकाश कुलहरि ने उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। IG झांसी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
📲Get App