🔥 ट्रेंडिंग સુરેન્દ્રનગરમાં નવા વર્ષની શરૂઆતમાં ચો... गोवा में नई कला स्थल HH Art Spaces का... गोवा सरकार ने शॉर्टहैंड के घटते प्रयोग... भोपाल में NCMC स्मार्ट कार्ड से मेट्रो... दुबई में तेज़ गति वाली कार ने 21‑साल क... नागालैंड के विधायक ने कहा, शिक्षा से न...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सोखना बिजलीघर की तत्परता से उपभोक्ताओं को नहीं होने दी जा रही परेशानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद।

✍️ रिपोर्टर: L P 🗓 12 नव. 2026, 10:29 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के बाद भी अलर्ट मोड पर बिजली विभाग, तार टूटते ही तत्काल बहाल की विद्युत आपूर्ति सोखना बिजलीघर की तत्परता से उपभोक्ताओं को नहीं होने दी जा रही परेशानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद।

दीपावली का त्योहार बीतने के बाद भी बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसी क्रम में सोखना PTW फीडर का विद्युत तार टूटने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया और तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। विभाग की तत्परता के चलते उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ा।

सोखना बिजलीघर द्वारा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छोटी से छोटी तकनीकी समस्या पर भी तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान किया जा रहा है, ताकि आम जनता, किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बिजली विभाग की इस सक्रियता और कर्मचारियों की कार्यशैली से क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिल रही है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

क्षेत्रवासियों ने भी बिजली विभाग की तत्परता और समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों की सराहना की।
📲Get App