🔥 TRENDING Karnataka pushes Mekedatu dam project... Chief Minister Vijay to attend Sonia G... PM Modi backs Karnataka minister DK Sh... Mother Dairy milk price rises by ₹4 pe... Rahul Gandhi Faces Phone‑Tapping Charg... Lokayukta raid in Madhya Pradesh uncov...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

सिकंदराराऊ: धूमधाम से मना बाल दिवस, फूड स्टॉल और खेलों में बच्चों ने जमकर की मस्ती; अमोल चंद पब्लिक स्कूल में लगा मेला

✍️ Reporter: Harshit 🗓 14 Nov 2026, 10:09 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। अमोल चंद पब्लिक स्कूल, सिकंदरा राव पब्लिक स्कूल, राजकमल और सरस्वती विद्या मंदिर समेत कई स्कूलों में बच्चों में उत्साह दिखा। अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फूड स्टॉल लगाए, जहां कम कीमत पर चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। एक छात्र ने सोडा का स्टॉल लगाया, तो एक छात्रा ने लकी ड्रॉ की स्टॉल लगाई। झूले, गेम्स और खेलों में बच्चों ने जमकर मस्ती की।

सिकंदराराऊ में शनिवार को बाल दिवस के मौके पर स्कूलों में जमकर उत्साह और उमंग देखने को मिली। अमोल चंद पब्लिक स्कूल, सिकंदरा राव पब्लिक स्कूल, राजकमल और सरस्वती विद्या मंदिर समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने धूमधाम से बाल दिवस मनाया।
अमोल चंद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए। जहां छोटी-छोटी कीमतों पर छात्रों ने अपने पसंदीदा चटपटे व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। एक छात्र ने बताया कि आज जवाहरलाल नेहरू जी का बर्थडे है, तो हमारे स्कूल में स्टॉल लग रही है, मैंने सोडा का स्टॉल लगाया है।
इसके साथ ही गेम्स और मनोरंजक खेलों ने बच्चों की खुशियों को और बढ़ा दिया। पूरे परिसर में बच्चों की मस्ती और उत्साह देखने लायक रहा।
वहीं एक अन्य छात्रा ने बताया कि आज 14 नवंबर है, चिल्ड्रेन्स डे है, तो हमने इसके उपलक्ष में लकी ड्रॉ की स्टॉल लगाई है। इसमें पर्ची निकालिए और इनाम जीतिए।
बच्चों ने फूड स्टॉल के साथ-साथ झूले, खेल और लकी ड्रॉ का भी जमकर आनंद लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया।
📲Get App