स्थानीय
सिकंदराराऊ: तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; कोतवाली में तहरीर
सिकंदराराऊ रामनगर निवासी विजय सिंह अपने बेटे मोहित के साथ शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे नगला रति से सब्जी लेने जा रहे थे। गांव से आगे ट्यूबवेल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप UP 81 BT 7089 ने उनकी साइड में आकर टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल से रेफर किया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।