🔥 TRENDING सेंधवा में बे मौसम बारिश हुई જંબુસર નગરપાલિકાના સફાઈ કામદારો અચોક્ક... बिलासपुर के ओल्ड बस स्टैंड पर जनता ने... Election Commission team visits Manipu... OPPO Launches F35 Series 5G in Pune, S... Deltin Launches 'IMMORTALS' 2026 Poker...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ तहसील में विवादित जमीन पर निर्माण से परेशान महिला ने आत्मदाह का प्रयास, गार्डों ने बचाया

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 04:23 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ तहसील में एक महिला ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य से असंतोष व्यक्त करते हुए आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा गार्डों ने समय पर रोक दिया।

हाथरस के सिकंदराराऊ तहसील परिसर में आज हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।
रतनपुर हुसैनपुर निवासी कमला देवी का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उसकी विवादित जमीन पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
महिला का कहना है कि पिछले एक साल से अधिक समय से वह न्याय के लिए अफसरों के चक्कर लगा रही है। आज परेशान होकर वह मिट्टी का तेल लेकर तहसील पहुंची और खुद पर डाल लिया।
गनीमत रही कि वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने समय रहते बोतल छीन कर उसे रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया।
मामले पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App