धर्म
सिकंदराराऊ: राजकमल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व से पूर्व भव्य गरबा उत्सव, स्टेज पर नाटक, गरबा और डांडिया ने बांधा माहौल
सिकंदराराऊ के राजकमल पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व से पूर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा उत्सव का आयोजन हुआ। स्टेज पर बच्चों ने देशभक्ति और श्री राम जी पर आधारित शानदार नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने गरबा नृत्य किया और अंत में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने एक साथ डांडिया-गरबा खेलकर पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
दीपावली के पावन पर्व से पूर्व सिकंदराराऊ के राजकमल पब्लिक स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर शानदार नाटक से हुई। बच्चों ने देश के ऊपर आधारित और श्री राम जी के जीवन पर आधारित भव्य झांकी और नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों के अभिनय ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
इसके बाद छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी सुंदर प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोककला की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया, जब शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ मैदान में डांडिया-गरबा खेला। डांडिया की थाप पर पूरा विद्यालय परिसर झूम उठा। बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी गरबा में शामिल हुए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
इस दौरान स्कूल के छात्रा छात्राओं ने Need24 News से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में बहुत मजा आया और ऐसे आयोजन से उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। सभी की मेहनत और लगन के चलते कार्यक्रम बेहद सुंदर और भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रबंधक श्री राजकुमार सिंह राठौर जी ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्जवल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट, Need24 News.