🔥 TRENDING माउंट आबू में नक्की झील के आसपास सफाई... અમરેલી જિલ્લામાં કમોસમી વરસાદ, વડીયા અ... Tamil Nadu Signs Deal to Deploy Bharat... MK Stalin Criticizes Tamil Nadu CM Vij... EC Appeals Against 16.10 Lakh Cleared... Bihar orders 75% minimum school attend...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ नगर पालिका में चोर बेखौफ! ताला तोड़कर JCB की बैटरी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 31 Oct 2026, 08:33 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के नहर वाले जल निगम परिसर में चोरों ने दिनदहाड़े JCB मशीन का ताला तोड़कर बैटरी चुरा ली। पालिका कर्मचारियों ने बताया दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच वारदात हुई। इससे पहले भी 2 ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। अध्यक्ष ने EO को FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सिकंदराराऊ, हाथरस: नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नहर रोड स्थित पालिका के जल निगम परिसर में खड़ी सरकारी JCB मशीन की बैटरी अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो JCB का ताला टूटा हुआ मिला और बैटरी गायब थी। मौके पर मौजूद पालिका कर्मी ने बताया कि चोर कहां से आए पता ही नहीं चला।
यह पहली घटना नहीं है। कर्मचारियों के अनुसार इससे पहले भी नगर पालिका के दो ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
पालिका सभासदों ने आरोप लगाया है कि परिसर में लगे कई CCTV कैमरे बंद पड़े हैं और कोई चौकीदार भी तैनात नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी (EO) को तत्काल कोतवाली में तहरीर देकर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App