🔥 TRENDING लुधियाना में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्... Parachute Advansed Launches New Hairca... बड़वानी खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल... कटिहार के पोठिया में शादी के बहु भोज म... PM Modi Celebrates Supreme Court's Rul... DMK Backs Delimitation Bill, Calls It...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ मंडी के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, चालक फरार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 28 Nov 2026, 02:51 PM 👁 33
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ मंडी के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर। एटा के भोपतपुर निवासी उसपाल और योगेश गंभीर घायल, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

सिकंदराराऊ मंडी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एटा से अलीगढ़ जा रहे दो युवकों की बाइक को एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घायलों की पहचान उसपाल पुत्र सतराम और योगेश पुत्र धनवीर के रूप में हुई है। दोनों निवासी भोपतपुर, थाना निंदौली कला, जनपद एटा के बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, उसने घायलों को देखने तक की कोशिश नहीं की।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को CHC सिकंदराराऊ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मौके पर परिवारीजन मौजूद हैं और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है।
📲Get App