🔥 TRENDING Congress leader Kharge says Uttar Prad... કાવઠ પાટીયા શાળામાં બાળકો માટે જમણવારન... Lower Suktel Oustees Protest in Balang... Odisha Village Faces Identity Crisis:... 164 Foreign Nationals Freed from Fake... 32 Contract Employees Protest Outside...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 26 Nov 2026, 08:15 PM 👁 25
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एनएच-34 पर अनाज मंडी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में विवेक शर्मा की मौत, दो अन्य गंभीर घायल। अपाचे सवार दो युवक हादसे के बाद फरार।

सिकंदराराऊ। गुरुवार शाम करीब छह बजे एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने एनएच 34 हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अपाचे बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के एटा चुंगी स्थित वेदनगर निवासी विवेक शर्मा (25) पुत्र मिलाल शर्मा, महावीर नगर अलीगढ़ निवासी बालराम शर्मा (16) पुत्र रामपाल शर्मा और शिवकांत शर्मा (21) पुत्र रामपाल शर्मा एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से एटा क्षेत्र के धुमरी गांव जा रहे थे। बताया गया कि तीनों की बहन की शादी 24 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद धुमरी गांव में रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों युवक अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने एनएच-34 पर पहुंची, तभी सामने से आ रही अपाचे बाइक पर सवार दो युवक अचानक मोड़ पर उनके सामने आ गए। दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर सवार विवेक शर्मा उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आईं। बाइक भी सड़क पर काफी दूर तक फिसलती चली गई।

हादसे में विवेक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालराम शर्मा और शिवकांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद अपाचे बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने विवेक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने विवेक शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बहन की शादी के बाद रिसेप्शन की खुशियों के बीच हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार अपाचे सवार युवकों की तलाश के साथ मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
📲Get App