🔥 TRENDING माउंट आबू में नक्की झील के आसपास सफाई... અમરેલી જિલ્લામાં કમોસમી વરસાદ, વડીયા અ... Tamil Nadu Signs Deal to Deploy Bharat... MK Stalin Criticizes Tamil Nadu CM Vij... EC Appeals Against 16.10 Lakh Cleared... Bihar orders 75% minimum school attend...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिकंदराराऊ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, कूदकर युवक ने बचाई जान - पैर में गंभीर चोट

✍️ Reporter: Harshit 🗓 31 Oct 2026, 08:40 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के पुरदिल नगर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन पैर में गंभीर चोट आई है। घायल को 108 एम्बुलेंस से CHC सिकंदराराऊ लाया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार।

सिकंदराराऊ - पुरदिल नगर रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसके पैर में गंभीर चोट आई है।
घायल की पहचान रुद्र प्रताप सिंह 27वर्ष पुत्र रामपाल सिंह, निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। रुद्र एक प्राइवेट बैंक में काम करता है और गुड़गांव से बाइक से वापस लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्र अपनी बाइक से ब्रेकर के पास से निकल रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रुद्र ने बताया मैं ब्रेकर से साइड से निकल रहा था, अचानक ट्रैक्टर आया और टक्कर मार दी। मैं कूद गया तो जान बच गई, नहीं तो मैं भी बाइक के साथ आ जाता।
घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस और सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर बताया है।
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
📲Get App