🔥 TRENDING Chhapra's 20,000-Book Puja Pandal: A F... Indore’s Ravan Craft Generates Jobs, R... मिशन न्यू इंडिया ने वर्चुअल आईटी सेल ब... Khandwa Collector Rishav Gupta Updates... ਧਨੌਨੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ: ਝੋਨੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਅਦਾਇਗੀ ਨ... Indore: Commissioner Kshitij Singhal H...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का ASP रामानंद कुशवाहा ने किया निरीक्षण, CO अमित पाठक और कोतवाल शिव कुमार शर्मा रहे मौजूद

✍️ Reporter: Harshit 🗓 19 Oct 2026, 07:19 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। ASP रामानंद कुशवाहा ने रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान CO अमित पाठक, कोतवाल शिव कुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज राम नरेश सिंह मौजूद रहे। ASP ने बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए।

हाथरस के सिकंदराराऊ में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में आज ASP रामानंद कुशवाहा ने सिकंदराराऊ के मुख्य रावण दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान CO अमित पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा और कस्बा इंचार्ज राम नरेश सिंह भी मौजूद रहे।
ASP रामानंद कुशवाहा दोपहर में रावण दहन स्थल पर पहुंचे, उन्होंने मेले की तैयारियों, रावण के पुतलों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी, पार्किंग और आने-जाने वाले रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर CO अमित पाठक और कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने पूरे सुरक्षा प्लान को ASP साहब के सामने रखा।
ASP ने मेला कमेटी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि रावण दहन पर भारी भीड़ होती है, सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी। मेले में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, ड्रोन और CCTV से निगरानी की जाएगी। CO ने बताया कि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और मिशन शक्ति टीम महिला सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी।
📲Get App