🔥 TRENDING Punjab Police Seize Over 7 Kg Heroin i... Assault at Jalandhar Petrol Pump Over... MP Manoj Tiwari Addresses Students at... जमीन विवाद में ऑटो चालक को सरवा पुल के... जिला परिषद अलवर के वार्ड नंबर 34 से प्... Today match
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में ठगी, 4000 का पेट्रोल भरवाकर बलेनो सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

✍️ Reporter: Harshit 🗓 14 Oct 2026, 10:00 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित सुरक्षा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में ठगी का मामला सामने आया है। काले रंग की बलेनो कार में सवार दो युवकों ने 4000 रुपये का पेट्रोल भरवाया और ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाकर कर्मचारियों को उलझाते हुए बिना भुगतान किए फरार हो गए। अचानक कार दौड़ाने से एक कर्मचारी चपेट में आते आते बचा। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने पीछा भी किया लेकिन आरोपी फरार हो गए। कार पर आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित सुरक्षा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर देर शाम शातिर ठगों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार काले रंग की बलेनो कार में सवार दो लोग पेट्रोल पंप पर आए। कार में आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। आरोपियों ने पंप कर्मचारियों से 4000 रुपये का पेट्रोल भरने को कहा।
पेट्रोल भरने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा दिया। वे फोन दिखाते हुए कर्मचारियों को बातों में उलझाते रहे। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी ने अचानक कार को रेस देकर भगा दिया।
अचानक कार दौड़ने से वहां खड़ा एक कर्मचारी उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गया।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की बलेनो का पीछा भी किया, लेकिन शातिर ठग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए।
पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक कर्मचारियों को उलझाकर फरार हो रहे हैं।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App