स्थानीय
सिकंदराराऊ में नवागत डीएम सत्य प्रकाश पटेल का पहला दौरा, दशहरा मेले की सुरक्षा परखी, ईओ की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी
हाथरस के नए डीएम सत्य प्रकाश पटेल सिकंदराराऊ के पहले दौरे पर पहुंचे। उन्होंने दशहरा मेले के रावण दहन स्थल और एमएलसी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, सुरक्षा और यातायात दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ईओ संदीप सक्सेना की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई।
हाथरस के नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल मंगलवार को अपने पहले दौरे पर सिकंदराराऊ पहुंचे। पूर्व डीएम अतुल वत्स के स्थानांतरण के बाद जिले का चार्ज संभालने के बाद यह उनका सिकंदराराऊ का पहला दौरा था।
सबसे पहले डीएम ने दशहरा मेले के रावण दहन स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, बिजली और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भीड़ बढ़ने पर वाहनों को बाईपास से निकाले जाने की व्यवस्था रहे, ताकि जाम और अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना मौके पर गैरहाजिर मिले। इस पर डीएम ने फोन पर नाराजगी जताई और उनके अवकाश से जुड़ी जानकारी मांगी।
इसके बाद डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कॉलेज में बने एमएलसी मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और चुनावी तैयारियों को परखा। इस दौरान मेला कमेटी के लोगों ने उनका फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।