🔥 TRENDING शहडोल में पुलिस का बड़ा प्रहार! ट्रक म... Karnataka government to deposit pendin... રાહુલ મંડલની 4 દિવસની રિમાન્ડ મંજૂર, લ... ગાયકવાડ હવેલી પોલીસ સ્ટેશનમાં ત્રણ વહી... केशवाही पुलिस की लापरवाही का खौफनाक अं... Avengers: Doomsday Targets $360M at Ch...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूकता यात्रा, थाने से नगर पालिका तक गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

✍️ Reporter: Harshit 🗓 13 Oct 2026, 01:11 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति के पांचवे चरण के तहत सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में भव्य जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा CO अमित पाठक और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के बारे में जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अंतर्गत सिकंदराराऊ में आज एक भव्य जागरूकता यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा CO अमित पाठक एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा स्थानीय कोतवाली थाने से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद पर आकर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान पुलिस टीम, महिला बीट अधिकारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पोस्टर, बैनर और पम्पलेट वितरित कर महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया। इस विशेष अभियान का मूल मंत्र है सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश और नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन।
इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें प्रमुख नंबर हैं
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 वुमेन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति का पांचवा चरण 22 सितंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे निर्भय होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर कोतवाली पुलिस स्टाफ, महिला पुलिस कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
📲Get App