🔥 TRENDING बिलासपुर फल मार्केट: शहर का प्रमुख फल... इटावा पुलिस के 'नई किरण' केंद्र ने तीन... कोंच में रावण दहन से पहले डीएम और एसपी... Jailer 2 Box Office: Film Nears Rs 300... Haryana Rights Panel Orders Action Aga... Kokrajhar's Durga Puja Turns Green wit...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में कर्मयोग सेवा संघ का दशम स्थापना दिवस मना, निष्काम कर्मयोग का दिया संदेश

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:33 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के बगिया बारहसैनी में कर्मयोग सेवा संघ का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष विवेकशील राघव ने निष्काम कर्मयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में वैदिक यज्ञ, शस्त्रपूजन और कवि गोष्ठी हुई, जिसमें क्षेत्र में नए नेतृत्व की जरूरत पर चर्चा हुई।

सिकंदराराऊ की बगिया बारहसैनी में कर्मयोग सेवा संघ के दशम स्थापना दिवस और विजयादशमी पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भ्रमित अर्जुन के सामने कर्मयोग का मार्ग प्रशस्त करते हुए कहा था कि तू निष्काम कर्मयोग कर। अनासक्त रहते हुए, फल की इच्छा से मुक्त होकर कर्म कर, क्योंकि तेरे कर्म का परिणाम सृष्टि नियंता ने पहले से ही निर्धारित किया हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भद्रपाल सिंह चौहान ने की और संचालन कवि प्रमोद विषधर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता युवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज परिवारों में सार्थक संवाद की जरूरत है, यदि परिवार बचेंगे तो धर्म बचेगा और धर्म बचेगा तो राष्ट्र बचेगा।
संस्थापक सदस्य नरेश राघव ने बताया कि पिछले दस वर्षों में विवेकशील राघव के नेतृत्व में संगठन 19 राज्यों के लगभग 200 जिलों तक पहुंच गया है और सिकंदराराऊ की जनता को ऐसे नेतृत्व को आगे लाना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष भद्रपाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में सिकंदराराऊ क्षेत्र नेतृत्वविहीन हो गया है और जनता की मनोदशा के अनुरूप नए नेतृत्व की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का आरंभ वैदिक यज्ञ के साथ हुआ और अंत में शस्त्रपूजन तथा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट, सतेंद्र भारद्वाज सहित कवियों ने ओजस्वी काव्यपाठ किया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप गर्ग, स्वामी राजगिरि महाराज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App