🔥 TRENDING રાહુલ મંડલની 4 દિવસની રિમાન્ડ મંજૂર, લ... ગાયકવાડ હવેલી પોલીસ સ્ટેશનમાં ત્રણ વહી... केशवाही पुलिस की लापरवाही का खौफनाक अं... Avengers: Doomsday Targets $360M at Ch... Doraemon Film Earns ₹20 Crore in 11 Da... Ajay Devgn's Drishyam 3 Nears ₹320 Cr...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर में घुसी स्विफ्ट डिजायर, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 13 Oct 2026, 01:56 PM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर के बीच टक्कर में एक बुजुर्ग की मृत्यु और दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

घटना *एटा अलीगढ़ जीटी रोड पर सरदला पुल* के पास की है। जानकारी के अनुसार *सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे* एटा की ओर धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही *स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर DL 1ZC 8491)* अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि कार चालक को *नींद का झोंका आने से* कार अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में *लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद उम्र करीब 70 वर्ष निवासी गांव मधुबा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज* गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं *कार चालक अभिनेंद्र पुत्र शिवनाथ उम्र 31 वर्ष निवासी हरिजापुर थाना बेवर जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम उम्र 30 वर्ष निवासी मधुबा जिला कन्नौज* गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही *सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस* मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए *अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर* कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए *हाथरस मोर्चरी* भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
📲Get App