🔥 TRENDING Kerala Govt’s ₹500 Lottery Ticket Offe... Kerala lawyer urges reform of Muslim i... Centre clears Rs 989 crore for 39 road... Six-Year-Old Girl Dies After Electric... Indore to Pilot Left-Turn-Free Traffic... हैदरगढ़ में भागवत कथा से पूर्व निकाली...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ के पुरदिल नगर मार्ग पर कूड़े का अंबार, राहगीरों का चलना दुश्वार - नगर पालिका की अनदेखी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 31 Oct 2026, 08:47 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दोस्तों, सिकंदराराऊ नगर पालिका की ये तस्वीर देखिए! पुरदिल नगर मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यहाँ से महिलाएँ, बच्चे, स्कूली छात्र और आम राहगीर रोज गुजरते हैं, लेकिन गंदगी के कारण नाक बंद करके निकलना पड़ता है। जनता का सवाल - आखिर पालिका सफाई पर ध्यान क्यों नहीं दे रही? अध्यक्ष जी से निवेदन है जल्द कूड़ा हटवाया जाए।

सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान की हकीकत पुरदिल नगर मार्ग पर देखने को मिल रही है। इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
पुरदिल नगर मार्ग सिकंदराराऊ का एक मुख्य मार्ग है, जहाँ से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग गुजरते हैं। मार्ग पर कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया, जिसके कारण कचरा सड़क पर फैल गया है और बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियां फैलने का खतरा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। कूड़े के ढेर को तुरंत हटवाकर इस मार्ग पर नियमित साफ-सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आप भी इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि जिम्मेदारों तक ये आवाज पहुंचे।
📲Get App