🔥 TRENDING Karnataka Engineering Colleges Adopt O... भंवर लाल जी नायक निवासी विजयनगर ने घड़... लखनऊ में EV शोरूम में भीषण आगः 'सरला ए... Karnataka to Digitise All Civil Servic... जमीन विवाद मे ं खूनी संघर्ष, खेत मे ं... एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर तैयारियां...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ के फुलरई में सड़क निर्माण पर बवाल, हाथ लगाते ही उखड़ रही गिट्टियां - ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 22 Oct 2026, 09:34 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में बन रही सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है हाथ लगाते ही गिट्टियां उखड़ रही हैं। 800 मीटर की जगह 600 मीटर सड़क बनने और दिव्यांगों को हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर DM और SDM से जांच की मांग की है।

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में विकास के नाम पर खानापूर्ति का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक ठेकेदार ने सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती है। 800 मीटर की सड़क के नाम पर 600 मीटर ही काम किया गया और वो भी इतना घटिया कि हाथ मारते ही गिट्टी निकल रही है।
दिव्यांग ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि गड्ढों की वजह से उनकी तीन पहिया स्कूटी कई बार पलट चुकी है
इसी को लेकर पूरे गांव ने एकजुट होकर सड़क निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी से मांग की है कि जब तक सड़क की गुणवत्ता की जांच नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार का भुगतान पूरी तरह से रोका जाए और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
📲Get App