धर्म
सिकंदरा राऊ में रामलीला-रासलीला महोत्सव का तीसरा दिन, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की आरती
आज सिकंदरा राऊ में चल रही रामलीला व रासलीला महोत्सव के उद्घाटन के तीसरे दिन भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा जी ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
सिकंदरा राऊ नगर के मौहल्ला गांधीगंज में चल रही ऐतिहासिक रामलीला व रासलीला महोत्सव के तीसरे दिन आज भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सिकंदरा राऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा जी ने शिरकत की।
विधायक जी ने मंच पर भगवान श्रीराम की आरती कर रासलीला का शुभारंभ किया और सभी नगरवासियों को रामलीला महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारे संस्कारों और मर्यादा का प्रतीक है, इसे हमें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे पंडाल में जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।