🔥 TRENDING જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી મનીષ ગુરવાનીએ વાંસદ... Breakingnews: इंदौर में त्योहारी सीज... वाराणसी के नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य ज... हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार... Pakistan Withdraws from 2026 Hockey As... Punjab appoints Gaurav Yadav as full‑t...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदरा राऊ में रामलीला-रासलीला के दूसरे दिन भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने की आरती, भक्तों में दिखा उत्साह

✍️ Reporter: Harshit 🗓 09 Oct 2026, 09:50 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरा राऊ में चल रही भव्य रामलीला व रासलीला के उद्घाटन के दूसरे दिन आज भाजपा के उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौहान जी ने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त व आयोजक मौजूद रहे।

सिकंदरा राऊ के मौहल्ला गांधीगंज में चल रही ऐतिहासिक रामलीला व रासलीला महोत्सव के दूसरे दिन आज भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौहान जी ने शिरकत की। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आरती की और दीप प्रज्वलित कर मंच का शुभारंभ किया।
आरती के दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। मुकेश चौहान जी ने कहा कि रामलीला हमारे संस्कारों और संस्कृति को जीवित रखती है, ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को सीखने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲Get App