🔥 TRENDING नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जयप... ರಾಯಚೂರು DYSP ಸಾಹೇಬರು ಖಾನಾಪುರ ಶಾಮ್ ತಂಡದ... कटिहार को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें... প্রখ্যাত চিত্রশিল্পী যোগেন চৌধুরীর মৃত... चक्रवात अर्नब के असर से गंगापुर सिटी म... Jharkhand Hospital Dog Carries Newborn...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदरा राऊ: अलीगढ़ हाईवे पर रोडवेज और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, धान सड़क पर बिखरा, तीन लोग जख्मी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 29 Oct 2026, 03:34 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर बिलार गांव के पास रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने भाग रही बस को अकराबाद में पकड़ कर हिरासत में लिया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
अलीगढ़-सिकंदराराऊ मार्ग पर बिलार के पास एक यात्री बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लदा हुआ था और किसान उसे मंडी लेकर जा रहे थे।
टक्कर लगते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। ट्रॉली में रखा धान पूरी सड़क पर फैल गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रविंद्र, प्रियांशु और सोमदत्त के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियांशु की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अकराबाद पुलिस ने घेराबंदी कर बस को पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
सिकंदरा राऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App