🔥 ट्रेंडिंग किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेक्टर 12 स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य जागरण, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 19 नव. 2026, 11:55 PM 👁 52
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेक्टर 12 स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य जागरण, देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर नंबर 12 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी धाम परिसर में नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में बुधवार रात्रि श्री श्याम कथा महोत्सव-2026 श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। करीब 15 दिनों की तैयारियों के बाद आयोजित कार्यक्रम में 11 यजमान जोड़ों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, नगर परिषद सभापति मंजू रणवां सहित अन्य अतिथियों ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर देव चुघ ने भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं ग्वालियर से पहुंचे भजन गायक मनोज शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर भक्ति का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।
📲Get App