🔥 TRENDING 12 Killed in Twin Fires on Diwali Nigh... MP CM Mohan Yadav Participates in Gova... Tamil Nadu Sets Up New Corporation for... PM Modi congratulates Uttarakhand on i... Police Kill Rape-Murder Accused in Rai... Bihar Health Department to Recruit 11,...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकटी थाना ने चोरी मोटरसाइकिल के साथ नेपाली युवक सलमान मियां को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 09 Nov 2026, 12:47 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकटी थाना ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सलमान मियां (32) को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

सिकटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सलमान मियां (32 वर्ष), पिता असीर मियां, निवासी हसनगढ़ी, थाना रंगेली, जिला मोरंग, नेपाल के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही सिकटी थाना पुलिस ने सिकटी बाजार में कार्रवाई कर उसे चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया और बाइक जब्त कर ली।

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार युवक को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।

सीमा क्षेत्र में वाहन चोरी पर अंकुश के लिए पुलिस लगातार गश्ती और वाहन जांच अभियान चला रही है।
📲Get App