🔥 TRENDING शहडोल में दबंगों की प्रताड़ना से त्रस्... Madhya Pradesh Minister Udai Pratap Si... Bhopal Court Hands Double Life Term to... Bhopal teachers extend TET protest int... Rajasthan Police Seize Two Suspicious... Five killed in Gujarat e‑way crash, re...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

संकट के समय दिल्लीवासियों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 04:58 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

20 फायर रिस्पांस मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पांस व्हीकल्स बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। आज Seva Sankalp Abhiyan के अंतर्गत गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पांस मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पांस व्हीकल्स को भी शामिल किया गया। इन आधुनिक वाहनों की मदद से तंग गलियों और संकरे रास्तों तक फायर सर्विस की टीमें तेजी से पहुंच सकेंगी। आपात स्थिति में शुरुआती स्तर पर तत्काल सहायता और राहत पहुंचाने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि संकट के समय दिल्ली के हर नागरिक तक कम से कम समय में सहायता पहुंचाना सरकार का संकल्प है। आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और मजबूत फायर सर्विस के माध्यम से दिल्ली को और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App