🔥 TRENDING बोरज नई ग्राम पंचायत में सरपंच पद के ल... Himachal Pradesh apple harvest to dip... Rahul Gandhi Launches Insaf Rally in S... Threat to Blow Up Ludhiana District Co... Armed Youth Attack Family in Jalandhar... Delhi Police confiscate 312 kg of ille...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

स्कार्पियो से 30 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 04 Nov 2026, 01:53 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

265 लीटर से अधिक शराब और 50 हजार रुपये नकद बरामद, उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की कार्रवाई

कांकेर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन से 30 पेटी रॉकेट देशी संत्रा शराब जब्त की है। मामले में अमित साहा (32 वर्ष), निवासी पीव्ही-14 श्यामनगर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पीव्ही-82 विजय नगर में घेराबंदी कर स्कार्पियो क्रमांक CG 18 J 8172 की तलाशी ली गई। इस दौरान 2,950 नग शराब, कुल 265.500 लीटर, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 18 हजार रुपये है, बरामद हुई। साथ ही 50 हजार रुपये नकद, स्कार्पियो वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कांकेर पुलिस ने अवैध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर देने की अपील की है।
📲Get App